फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत, भाई गंभीर

Mon, 25 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर नैनपुर साली गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। भाई को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के थाना कोठी के बाबरपुर निवासी विनय गोस्वामी (42) अपनी छोटी बहन लखनऊ के थाना चिनहट मल्हौर पुरवा निवासी संतोषी (40) को बाइक पर बिठाकर रविवार शाम चार बजे औरास थानाक्षेत्र के नैनपुर साली गांव अपनी बड़ी बहन रीता पत्नी गुड्डू गोस्वामी के घर भागवत कथा में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान संतोषी की मौत हो गई। विनय को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। संतोषी के तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक घटना के बाद भाग निकला। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें