फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बरात में खाना परोसने में देरी पर विवाद, युवक से मारपीट, गाड़ियों में तोड़-फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। बरात में खाना परोसने में देरी पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान मारपीट और दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई। दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो पर नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के अच्छेपुर किरमिली गांव निवासी गौरव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को गांव निवासी देशराज सिंह की बेटी की बरात आई थी। देर रात रिश्तेदार खाना खा रहे थे, खाना परोसने में देरी होने पर रिश्तेदार हसनगंज के मोहल्ला कोट निवासी अंकुश सिंह और गोपाल नाराज हो गए। कहासुनी देख उस समय तो लोगों ने शांत करा दिया।
बाद में अंकुश और गोपाल ने छह साथियों के साथ गांव के पप्पू के घर के निकट घेरकर पीट दिया। पड़ोसी सुरेंद्र बचाने आए तो वह भी घायल हो गए। आरोपियों ने मारपीट में गांव निवासी चालक गुड्डू और ललित सिंह की वैन में भी तोड़फोड़ की। थानाध्यक्ष अजयकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें