फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दोस्ती कर युवती को नशीली चाय पिलाई, बनाए अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। एक गांव निवासी युवती के दो दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो भी लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 11 हजार की नकदी के साथ करीब सवा दो लाख कीमत के जेवर ले लिए। 50 हजार रुपये और मांग रहे हैं। युवती ने दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पहचान कुछ समय पहले दही थानाक्षेत्र के शिवनगर निवासी अनुनय श्रीवास्तव और उसके साथी पीतांबर नगर के हितेंद्र यादव से हुई थी। 13 दिसंबर 2024 की शाम 6:30 बजे आवास-विकास स्थित एक होटल में नशीली चाय पिलाकर अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 11 हजार रुपये के साथ सोने का लॉकेट, कान के टॉप्स, कंगन, झाले सहित चांदी का सामान ले चुके हैं। 50 हजार रुपये और मांग रहे हैं। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें