फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विधायक और पालिकाध्यक्ष के पति में सोशल मीडिया पर तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी तकरार चल रही है। यह विवाद एक पूर्व संविदा कर्मी की शिकायत के बाद शुरू हुआ। पालिकाध्यक्ष के पति ने विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।
विज्ञापन

मानधाता खेड़ा निवासी पूर्व संविदा कर्मी आकाश ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 26 फरवरी की रात प्रवीण मिश्रा के गुर्गों ने उसके साथ मारपीट की। इसके जवाब में, प्रवीण मिश्रा ने सदर विधायक पंकज गुप्ता पर आरोप लगाते हुए एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया था कि विधायक व उनके खास लोग उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों के समर्थक सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझ गए हैं। यह तकरार लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विधायक पंकज गुप्ता ने रविवार को पोस्ट किया, ‘भैया क्षमा करो, हमको जनता की सेवा करने दें।’ जवाब में प्रवीण मिश्रा ने भी एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘निजी स्वार्थ की नालियां सूखने लगी तो आप षड्यंत्रों की नदियां बहाने लगे।’ प्रवीण मिश्रा ने विधायक पर पिछले तीन साल से उन्हें फंसाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

हालांकि सदर विधायक प्रवीण को अपना छोटा भाई बताते हैं और सपा,बसपा के प्रतिद्वंदियों के बहकावे में आने की बात कह रहे हैं। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें