फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में राहत पर गांवों में आफत बरकरार

Fri, 09 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा में करेंसी आने से गुरुवार को खाताधारकों की मारामारी कम रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई चेस्ट बैंक को आरबीआई ने लगभग 40 करोड़ की करेंसी भेजकर कई दिनों से भुगतान की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है, पर यह पर्याप्त नहीं है। इससे शहर की बैंकों में मारामारी तो थम गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में करेंसी किल्लत से आफत लगातार बनी हुई है। पीएनबी के साथ ही ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की शाखा में कैश की कमी खाताधारकों के लिए मुसीबत बनी रही।
विज्ञापन


पीएनबी को गुरुवार की सुबह लगभग 10 करोड़ की धनराशि जारी की गई। कंगाली से जूझ रही बैंक की तिजोरियों में करेंसी आते ही शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक दीपेंद्र यादव ने खाताधारकों को 24-24 हजार का भुगतान पास किया। कई दिनों से चक्कर लगा रहे संजय, राकेश, मनन गुप्ता, ब्रजेश कुमार को बिना चिरौरी किए 24 हजार का भुगतान मिला तो खुशी देखने लायक थी। पीएनबी जवाहर नगर शाखा प्रबंधक वरुण दीक्षित ने बताया कि करेंसी की किल्लत से राहत मिली है। अब 15 से 20 हजार का भुगतान खाताधारकों को किया जा रहा है। करेंसी आने से खाताधारकों का गुस्सा थमने के साथ ही कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिला है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं में करेंसी न पहुंचने से गुरुवार को भी लोगों को दो से पांच हजार के भुगतान से ही संतोष करना पड़ा। पीएनबी, एसबीआई के अलावा ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में कैश न होने के कारण लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें