फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के हौज में डूबने से बच्चे की मौत

Fri, 09 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
मृतक बच्चे मुरारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में मां के साथ खेत गया बच्चा खेलते समय ट्यूबवेल के पानी के हौज (टैंक) में गिर गया। डूबने से  उसकी मौत हो गई। मृतक के नाना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी रामकृष्ण की बेटी कामिनी की विवाह वर्ष 2010 में अजगैन थाना क्षेत्र के रामपुर खालसा गांव निवासी हरिश्चंद्र के साथ हुआ। दो साल पहले पति से विवाद के बाद वह अपने बच्चे कृष्णा व मुरारी के साथ मायके चली गई और वहीं रहने लगी। बुधवार दोपहर कामिनी अपनी मां मुन्नी देवी के साथ खेत में निराई करने गई थी। उस दौरान उसका दो साल का बेटा मुरारी परिवार के  अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक वह ट्यूबवेल के हौज में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद मुरारी के नहीं दिखने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह हौज में उतराया हुआ मिला।

परिजन उसे मियागंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कामिनी के पिता रामकृष्ण की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें