फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी में मिली गंदगी कायाकल्प टीम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्था और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीचसी प्रभारी को जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम में शामिल डॉ.कमला मिश्रा और डाॅ.नाजे शाही शुक्रवार दोपहर 12 बजे बिछिया सीएचसी पहुंचीं। ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों के बैठने की उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की।
इसके बाद टीम लेबर रूम में गंदगी मिलने प्रभारी की क्लास ली। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड, हर्बल गार्डेन, परीक्षण कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना में सीएचसी नामित है। कुछ व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश जांच टीम की ओर से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। इस दौरान डॉ. विक्रम पटेल, डॉ. शोभा दुबे, अनु मिश्रा, कोल्ड चेन प्रभारी शिवशंकर, शशिधर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें