मौसम में उतार-चढ़ाव से डायरिया रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा हैै। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया मरीजों में से एक वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 15 मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के मदाखेड़ा निवासी महावीर (60) को उल्टी दस्त आने पर शनिवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में हालत बिगड़ने पर सुबह महावीर ने दम तोड़ दिया।
इसके अलावा चंदा(45), अजय कुमार (30) इंद्रानगर, लक्ष्मी (14) पुत्री अजय कुमार आदर्श नगर, मैहर खानव (8)पुत्र फैजल चौधराना, आलोक कुमार(5)पुत्र गुड्डन गांधी नगर, रामादेवी (40) आदर्श नगर, रवींद्र मिश्रा (50), राखी(4)पुत्री धर्मेंद्र दरोगा खेड़ा, महिमा(9)पुत्री अजय शिवनगर, तान्या पटेल (2)पुत्री अभिषेक पूरन नगर, सुधा(40)पत्नी रामकिशोर, काजल(17)पुत्री राजू आदर्श नगर, कृष्णा(4)पुत्र मनोज नौरंगाबाद सदर कोतवाली, गौरी(1)पुत्री हरीशंकर करोवन कोतवाली, इरफान (21) सिंगरोसी, बबलू गुप्ता (40)लोकनगर,रेखा (35) गांधीनगर, धन्नो (25) व राकेश(20)निवासी मोहल्ला रामपुरी को परिजनों ने हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
डायरिया के लक्षण
कंपकंपी उल्टी या बेहोशी आना
बार बार प्यास लगना
तेज बुखार आना
पेट में दर्द
थका हुआ व कमजोर महसूस करना
.
उपचार
दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पीएं।
साफ सफाई का ध्यान रखें
अधिक परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
हीट स्ट्रोक से बचें
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सिर को ढक कर घर से बाहर निकलें। हीट स्ट्रोक होने से जान को खतरा हो सकता है।