फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से अधेड़ की मौत, दस नए मरीज भर्ती

Wed, 06 May 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है संक्रामक रोगों का हमला भी तेज हो गया है। जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को डायरिया पीड़ित अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बारह घंटे में दस डायरिया पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी विश्वंभर (50) कई दिनों से डायरिया से परेशान था। सोमवार शाम को हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती होने वालों की आमद पूरे दिन जारी रही।

कांशीराम कालोनी निवासी अयोध्या (70), गांधीनगर निवासी वीरेंद्र की बेटी दीपिका (11), अचलगंज रताखेड़ा की पार्वती (60), लोकनगर मोहल्ला के एके बाजपेयी (50), इंद्रानगर की फरीन (26), आदर्शनगर निवासी शकीना (20) पत्नी अबरार, अचलगंज के दीपक सिंह (22) पुत्र विजय, तकीनगर की नुसरत (40) और शाहगंज निवासी विजय ने अपने बेटे अंश (9) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक डायरिया पीड़ित मरीजों का आना जारी है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में बेड कम पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि गर्मी में डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती है। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें