फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती सागर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Wed, 06 May 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। जल्दबाजी के चक्कर में मंगलवार सुबह बंद रेलवे फाटक से निकलने के दौरान एक बाइक सवार राप्ती सागर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो र्गई। बाइक के ट्रेन के इंजन में घुसने से एक्सल टूट गया जिससे ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। इससे घंटों डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लखनऊ से दूसरा इंजन मंगवाया। इस दौरान उन्नाव स्टेशन पर भी कई ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे थाना अचलगंज के बंथर गंाव निवासी लालू यादव (48) माखी थाना क्षेत्र के बंदरहा गांव में रहने वाली अपनी बहल कमला के यहां बाइक से जा रहा था। वह सोनिक स्टेशन के निकट गेट संख्या 28 की बंद रेलवे क्रासिंग को पार कर रहा था कि तभी उन्नाव से लखनऊ की ओर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सीधे ट्रेन के इंजन में जा घुसी जिससे उसका एक्सल टूट गया। ट्रेन एक झटके से रेलवे क्रासिंग के बीचोंबीच खड़ी हो गई।

जैसे ही ट्रेन के बीच ट्रैक में रुकने की जानकारी कंट्रोलरूम को हुई, पीछे से आ रही अन्य ट्रेनों को आउटर व उन्नाव स्टेशन पर रोक दिया गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास मिली डायरी में लिखे नंबर के आधार पर परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र व भाई ने जीआरपी थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उधर, ट्रेन के इंजन में गड़बड़ी आने की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूसरा इंजन लखनऊ से मंगाया गया। करीब दो घंटे बाद इंजन आया तो ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना किया गया। जीआरपी एसआई रामलखन सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। घटनास्थल पर आरपीएफ प्रभारी राजीव रंजन सिंह व एसआई कुंवर सिंह मौजूद रहे।

सोनिक स्टेशन के निकट घटना के बाद उन्नाव स्टेशन पर गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस व आगरा कैंट रोक दी गई। दो घंटे तक ट्रेन में यात्री बैठे रहे और गर्मी के चलते बिलबिला उठे। घंटों ट्रेन के आगे न बढ़ने पर यात्री प्लेटफार्म पर जाकर बैठ गए। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें