फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा कर्मियों ने दंपति को पीटा, पांच गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से कालपी जा रहे दंपति से ढाबा कर्मचारियों ने मारपीट की। विवाद गाड़ी में बैठे चालक को नाश्ता देने को लेकर हुआ था। पीड़ित दंपति ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र के बनिया बाजार निवासी संजय अवस्थी पत्नी जाह्नवी अवस्थी के साथ सोमवार को कालपी निवासी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हाइवे पर गदनखेड़ा बाईपास चौराहा के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। पति-पत्नी ढाबे में बैठकर चाय-नाश्ता करने लगे।

इसी दौरान संजय ने कार में बैठे ड्राइवर को नाश्ता देने को कहा। इस पर बैरा ने कार में नाश्ता पहुंचाने से इनकार करते हुए ढाबे में बुलाने को कहा। दंपति ने कार में जरूरी सामान होने के कारण वहीं नाश्ता देने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों ने दंपति के साथ मारपीट की। किसी तरह बचकर भागे दंपति ने कुछ दूर चलने के बाद पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा में काम करने वाले सौसीनखेड़ा निवासी सोनू, जुराखन खेड़ा के राकेश, कानपुर मूलगंज निवासी पिंटू व प्रमोद, बांदा निवासी हरीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ढाबा संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें