फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लेखा परीक्षक से मारपीट में ढाबा मालिक सहित तीन गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। मामूली विवाद में ढाबे पर लेखा परीक्षक के साथ मारपीट करने वाले ढाबा मालिक और दो कर्मचारियों को पुलिस ने जेल भेजा है। घायल लेखा परीक्षक का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मरी कंपनी के पास सागर ढाबे पर दो सितंबर की शाम ढाबा पर खाना खाने के बाद कार बैक करते समय दूसरी कार से छू गई थी। नाराज ढाबा कर्मियों ने हरदोई जिले के थाना मल्लावां के मोहल्ला भगवंतनगर निवासी लेखा परीक्षक राजेश कुमार से मारपीट की थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जांच में ढाबा कर्मियों की गलती मिली। इस पर मारपीट में शामिल ढाबा मालिक बेहटा मुजावर के रूरी सादिकपुर निवासी हरिशंकर तिवारी, बांगरमऊ के रघुरामपुर निवासी राजू पाल, हरदोई के गंजजलालाबाद के बृजेश तिवारी उर्फ लक्की को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें