उन्नाव। शहर के मोहल्ला मोती नगर स्थित ओवरब्रिज पुल के निकट बनी राजकीय रेलवे पुलिस की बैरक के निकट शिव भक्तों ने श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में शिव मूर्ति की स्थापना कराने के लिए गाजे बाजे के साथ बारात निकली।
बारात ओवरब्रिज, शास्त्री प्रतिमा, सदर चौकी स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर होते हुए बड़े हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर पहुंची। यहां आचार्यों ने मूर्ति पूजन कराया और भक्तों ने भी बाबा के दर्शन किए। देर शाम तक मंदिर परिसर में पूजन, हवन चलता रहा। सावन के पहले सोमवार को मूर्ति की स्थापना विधिविधान से आचार्यों ने कराई।
इस दौरान क्षेत्रीय सभासद अंजू पांडेय, नागेंद्र प्रसाद तिवारी, ओपी तिवारी, संतोष कुमार पाल, संतोष बाजपेई, आदित्य बाजपेई, रोली तिवारी, मिथलेश मिश्रा, प्रीती तिवारी, अजय कश्यप, वीरेंद्र पाल, जन सेवक बृजेश पांडेय, सुनील कश्यप उमाशंकर सविता आदि मौजूद रहे।