फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। शरद पूर्णिमा पर परियर गंगातट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर पहर ही जय मां गंगे व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए दूरदराज से लोग एक दिन पहले ही जानकीकुंड, बलखंडेश्वर मंदिर व तट पर पहुंच गए थे। गंगातट पर निजी व किराए के साधनों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
स्नान व पूजन के बाद लौटते हुए लोगों ने बाबा बलखंडेश्वर मंदिर व जानकी कुंड में दर्शन पूजन किया व दुकानों से खरीदारी की। गंगातट पर पहुंचने के लिए दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को खस्ताहाल पड़े रास्ते की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

परियर बिठूर के मुख्य मार्ग से गंगातट तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर के रास्ते का डामर पूरी तरह गायब है। घाट पर साफ-सफाई व मोबाइल टॉयलेट की कोई व्यवस्था न होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें