फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सात जून को आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 05 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवाबगंज बाईपास स्थित चैत्रवर प्रांगण में पक्का तालाब और परशुराम परिसर में बने मंदिरों के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सात जून को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह नगर पंचायत नवाबगंज के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बैंक के सभापति अरुण सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष नवाबगंज दिलीप लश्करी ने पत्रकार वार्ता में दी। बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके अलावा भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा व सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज सहित सभी विधायक, एमएलसी व पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बताया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम पांच जून से ही शुरू हो जाएंगे। छह जून को रामचरित मानस का पाठ प्रारंभ होगा। सात को समापन के बाद पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके बाद पक्का तालाब के सुंदरीकरण कार्य, जिम, खेलकूद संबंधी उपकरणों एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें