फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का शव मिलने के बाद जाम लगाकर की तोड़फोड़

Sat, 21 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। इंटर की परीक्षा देने घर से निकले छात्र का शव कोइया-मदारपुर मार्ग पर खंती में पड़ा मिला है। गर्दन व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। खंती में ही छात्र की बाइक भी पड़ी मिली है। देरी से पुलिस के पहुंचने से गुस्साए लोगों ने मोहान-मलिहाबाद मार्ग जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। वाहन में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र के गर्दन पर मिले निशान से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस की जांच हादसे की ओर इशारा कर रही हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।  

थानाक्षेत्र के गांव शंकरपुर में रहने वाले शिवाकांत शुक्ला के पुत्र अविनाश (18) की गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी जिसके लिए वह कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज, रहनाबाद, मलिहाबाद, लखनऊ बाइक से गया था।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह मोहान चौकी अंतर्गत कोइया-मदारपुर मार्ग पर स्थित खंती में एक महिला ने छात्र व उसकी बाइक पड़ी देखी और इसकी जानकारी  परिजनों को दी।

परिजनों ने जाकर देखा तो बाइक पड़ी हुई थी और कुछ दूरी पर अविनाश का शव पड़ा हुआ था। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजनों ने मोहान चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह गौड़ को इसकी सूचना दी। सूचना देने के लगभग दो घंटे बाद तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

वहां से गुजर रही स्कूल बस के शीशे तोड़ दिए। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नजरुल हसन को होने पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। काफी समझाने-बुझाने के बाद जमा खुल सका और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

मृतक के चाचा प्रेमकांत शुक्ला ने बताया कि गर्दन में चोट के निशान से प्रतीत हो रहा है कि अविनाश की हत्या की गई है और शव को बाइक के साथ हादसे का रूप देने के लिए खंती में फेंक दिया गया।

दूसरी ओर हसनगंज एसओ नजरुल हसन ने बताया कि अविनाश पान खाने का शौकीन था। जिस जगह उसका शव पड़ा मिला है। उसके कुछ दूरी पर ही एक पान की दुकान से उसने दो पान भी लगवाए थे। एक पान उसने खाया था जबकि दूसरा उसकी जेब में पड़ा हुआ है।

इतना ही नहीं जेब में पर्स व नागरिक शास्त्र का प्रश्नपत्र भी पड़ा मिला है। गर्दन के साथ पैर पर चोट के निशान मिले हैं। फिर भी परिजन हत्या की बात कह रहे हैं तो उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  पोस्टमार्टम के लिए शव दोपहर में पहुंचने के कारण शाम तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें