फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीघापुर ब्लाॅक के सामने अंडरपास और इंदेमऊ चौराहे पर सर्विस रोड की मांग

Sun, 25 May 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बीघापुर ब्लाॅक मुख्यालय के सामने अंडरपास और इंदेमऊ चौराहे पर सर्विस रोड का निर्माण न होने से वाहन चालकों को खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा। हाईवे पर चढ़ने के लिए बनाई गई रोड की ढलान बहुत ज्यादा होने से कई बार वाहनों में भिड़ंत हो चुकी है। वहीं, बीघापुर ब्लॉक मुख्यालय के पास अंडरपास का निर्माण न होने से लोगों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे निर्माण के दौरान एनएचएआई ने कुछ गांवों के लोगों की सुविधाओं की अनदेखी देखी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी संख्या में किसानों के घर एक तरफ हैं और उनकी कृषि भूमि दूसरी ओर है। अंडरपास न होने से किसान कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर खेत पहुंचते हैं।
बीघापुर ब्लॉक मुख्यालय, अस्पताल, कोतवाली, बिजली उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक ही दिशा में हैं। यहां पर लोग अंडरपास की मांग कर रहे हैं। इंदेमऊ बस स्टॉप पर दोनों तरफ गांव होने के बाद भी सर्विस रोड नहीं है। इससे लोग हाईवे पर सीधे पहुंचकर जोखिम के बीच आवागमन कर रहे हैं। प्रधान मनोज सिंह, विजय सिंह, कपिल साहू, रमेश पासवान, रामशरण सिंह, पिंटू गुप्ता, शिव चंद्र साहू, छंगा शुक्ला आदि ने बीघापुर ब्लॉक मुख्यालय के सामने अंडरपास व इंदेमऊ बस स्टाप पर दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें