फोटो-27-लहरू गांव की गोशाला में भूसा उतारते मजदूर। संवाद
औरास। विकासखंड की ग्राम पंचायत लहरू में बनी अस्थायी गोशाला में संरक्षित 72 मवेशियों को चौथे दिन भूसे के साथ हरा चारा खाने को मिला। अमर उजाला में 28 जून को खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया और अव्यवस्थाओं को दूर करने की कवायद शुरू कराई।
लहरू की गोशाला में 72 मवेशी संरक्षित हैं। मवेशियों को तीन दिन से खाने के लिए भूसा नहीं मिल रहा था। इसके अलावा क्षतिग्रस्त टिनशेड से मवेशी तेज धूप में तप रहे थे। अमर उजाला ने अव्यवस्थाओं को लेकर रविवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान अधिकारियों ने लिया और आनन-फानन एक लोडर से गोशाला में भूसा पहुंचाया। साथ ही टिनशेड की मरम्मत भी शुरू करा दी। चौथे दिन मवेशियों को भूसे के साथ हरा चारा दिया गया। निवर्तमान प्रधान गुड्डू ने बताया कि भूसा पहुंच गया है। अन्य जो भी कमियां हैं, उनको भी दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
फोटो-27-लहरू गांव की गोशाला में भूसा उतारते मजदूर। संवाद
फोटो-27-लहरू गांव की गोशाला में भूसा उतारते मजदूर। संवाद