फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जाम लगाने में फंसी एंबुलेंस तो 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सफीपुर। घर में घुसकर युवती से मिलने के दौरान हुई मारपीट की घटना में दर्ज हत्या के प्रयास में जेल गए पिता की बुधवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में हुई मौत मामले में जाम लगाने के दौरान फंसी एंबुलेंस को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर मृतक के परिजनों ने अभी तक घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के बेगमनगर निवासी अनस (22) 21 जून की दोपहर दो बजे नुरुल्लानगर में रहने वाली युवती से मिलने गया था। तब घर में युवती के पिता शफीक (50) और उसका भाई मो. आदिल भी मौजूद था। दोनों ने अनस की पिटाई की थी। अनस ने जब अपने परिजनों को यह बताया तब परिजन ने कई गाड़ियों से पहुंचकर शफीक और मो. आदिल को पीटा था। अनस के अधिक चोट होने से पुलिस ने उसके भाई खुर्शीद की तहरीर पर 22 जून को शफीक और उसके बेटे आदिल पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर मियागंज सीएचसी में दोनों का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को दोनों को जेल भेजा था।
जेल में शफीक की हालत बिगड़ने पर बुधवार सुबह जिला अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई थी। तब परिजन ने जमकर हंगामा किया था। हंगामे के दौरान जिला अस्पताल गेट के बाहर जाम लगने से एंबुलेंस फंसने के साथ लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई थी। इसी प्रकरण में अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी सिंह की तहरीर पर 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर मृतक की पत्नी अफसाना ने भी मारपीट करने वाले अनस सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था पर अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जाम लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच आसीवन थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें