उन्नाव। बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला प्रेम नगर और आसपास के कई गांवों में एचआईवी के 76 मरीज मिलने के बाद उन लोगों में दहशत है जिन्होंने कभी न कभी सस्ते इलाज के लालच में खुद या अपने परिवार का झोलाछाप से इलाज कराया है।
प्रेमगंज, चकमीरापुर, किरमिदियापुर, सुरसेनी, मढ़ियापुर, आसत, हसनापुर, मदारपुर, जमुनिहा बंगर, जिरिकपुर, अंटवा, बुड्डा, भिखारीपुर, पतसिया के अलावा जिले की सीमा से सटे बिल्हौर, ककवन के अलावा हरदोई जिले के सीमावर्ती गांव आलापुर, कोट, पंचमखेड़ा, कटिया आदि गांवों के लोग सस्ते इलाज के चक्कर में झोलाछाप के पास आते थे।
जिन लोगों में एचआईवी की पुष्टि हो चुकी वह पहचान खुल जाने के डर से सामने नहीं आ रहे हैं।
---------