फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले इंजेक्शन से अधेड़ की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
नशे के हाई डोज ने अधेड़ की जान ले ली। मौके पर रहे मृतक के साथी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद  पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मौके से पुलिस को कई खाली इंजेक्शन मिले हैं।
विज्ञापन



गंगाघाट थाना क्षेत्र के राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित डीबी पैलेस गेस्ट हाउस के निकट सूनसान जगह पर बुधवार शाम करीब छह बजे एक अधेड़ का शव देख क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पहुंचे मृतक के  परिजनों ने शव की शिनाख्त  40 वर्षीय शिशिर शुक्ला पुत्र श्रवण कुमार शुक्ला निवासी ऋषिनगर के रूप में की।  मां रूपरानी ने बताया कि बेटे को नशे की लत  थी। कई बार समझाने के बाद भी वह नशा करना नहीं छोड़ रहा था।


मोहल्ले के लोगों की मानी जाए तो शिशिर स्मैक का लती होने के साथ ही नशे के इंजेक्शन का भी प्रयोग करता था।  इसमें उसके कुछ साथी  साथ देते थे। गंगाघाट पुलिस ने बताया कि मृतक के साथ रहे उसके साथी की तलाश शुरू कर दी गई है। नशे के इंजेक्शन कहां से आते थे, इसका भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर में हो रही नशीले इंजेक्शन और स्मैक की बिक्री
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी में शिशिर की  मौत ने नगर में नशीले इंजेक्शन और स्मैक की बिक्री की बात साफ कर दी है। पुलिस को भी इसकी जानकारी है। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें