फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
सफीपुर में मृतका बिटोल का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफ ीपुर(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के दाराबनगर में पचास वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। बेटे ने कई साल से बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सफीपुर के दाराबनगर गांव निवासी बिटोला (50) के पहले पति रघुवीर यादव की 18 साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बिटोला का विवाह देवर पृथ्वीपाल से कर दिया था। पहले पति से बिटोला को एक बेटा लाखन और दूसरे पति पृथ्वीपाल से आशीष अभी 14 साल का है। छोटे बेटे आशीष ने बताया कि लाखन की शादी हो चुकी है। परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं है। उसकी मां बिटोला कई साल से पेट की बीमारी से परेशान थीं। कुछ महीनों से नजर भी काफी कमजोर हो गई थी। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। बेटे ने बताया कि शनिवार रात को सभी खाना खाकर सोने चले गए।
रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर घरवाले छत पर पहुंचे तो बिटोला का शव बरामदे में कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार तबीयत ठीक न होने से शनिवार रात वह काफी देर तक जागती रहीं। घर के सभी लोग जब सो गए तो वह छत पर चली गईं। सूचना पर सीओ एमपी शर्मा व कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय पहुंचे और शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें