फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से दूधिए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ(उन्नाव)। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर मऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट साइकिल सवार दूधिया कंटेनर की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने उसे बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाखेड़ा के मजरा मुस्तफ ाबाद निवासी होरीलाल (55) पुत्र महावीर रविवार सुबह साइकिल में दूध के कैन बांधकर बांगरमऊ कस्बा बेचने जा रहा था। वह मऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंचा था तभी हरदोई की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होरीलाल को दरोगा राजू राव ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचायॉ जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पत्नी सोनेश्वरी व बेटा सुशील सीएचसी पहुंचे। शव देखकर दोनों बेहाल हो गए। मृतक के बेटे सुशील ने बताया कि उसके बड़े भाई सुनील की जुलाई 2019 को हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। मां सोनेश्वरी बेटे के बाद अब पति की मौत से बदहवास हो गई। कोतवाली प्रभारी श्यामकुमार पाल ने बताया कि चालक को कंटेनर सहित पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें