फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो स्थानों पर फंदे से लटका मिला किसान-युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग स्थानों पर किसान व युवक के शव फंदे से लटके मिले। दोनों मामलों में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बाराखेड़ा गांव निवासी अमन (21) पुत्र जितेंद्र यादव लखनऊ में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर दो बजे कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अभिषेक, मां शीला और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच की गई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं, माखी थानाक्षेत्र के भदेवना के मजरा चूराखेडा निवासी किसान रामनारायन (55) ने शनिवार को घर में फंदा लगा लिया। दूसरे मकान में रहने वाली बहू पूनम ने बताया कि रोज की तरह शनिवार दोपहर खाना देने गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। खाना बरामदे में रखकर लौट गई। शाम चार बजे बर्तन लेने गई तो पूरा खाना रखा मिला। बार-बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों की मदद से कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में ससुर रामनारायण का शव पंखे के कुंडे से फंदे से लटका मिला। चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान के दो बेटों में राजकुमार की शादी हो चुकी है, वह छोटे भाई अमित के साथ इंदौर में मजदूरी करता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें