फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर से निकले युवक का दूसरे दिन लोन नदी में मिला शव

Wed, 20 Aug 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। चिलमिलखेड़ा खेसुवा गांव में घर से निकला युवक लापता हो गया। देर शाम तक परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसकी साइकिल और चप्पल नदी के किनारे मिलने पर तलाश शुरू हुई तो झाड़ियों में उसका शव फंसा मिला।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के चिलमिलखेड़ा खेसुवा गांव निवासी सर्वेश कुमार (26) सोमवार शाम तीन बजे घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को लोन नदी के किनारे साइकिल और चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने परिवार को बताया। पुलिस ने जांच की और तलाश कराई तो मंगलवार शाम झाड़ियाें में उसका शव पड़ा फंसा मिला। इससे कोहराम मच गया। सर्वेश तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। बड़ा भाई फौज में और दूसरा निजी कंपनी में मैकेनिक है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें