शहर के मोहल्ला लोधनहार में युवक के फासी लगाने के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने घर के बगल में लगे पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजन शो कर उठे। घर के बगल में पेड़ पर बेटे का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली के मोहल्ला लोधनहार निवासी छेदी (24) पुत्र रमेश राजपूत मजदूरी करता था। मजदूरी के पैसे वह रोजाना शराब पी लेता था। रविवार देर शाम भी वह नशे की हालत में आया और रास्ते में खड़ी बाइक को लेकर पड़ोसियों से विवाद करने लगा। पिता ने मना किया उनसे ही भिड़ गया। काफी देर तक परिवार में ही विवाद होता रहा। पिता के मुताबिक रात में सभी ने खाना खाया। छेदी भी खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया।
सोमवार सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो वह छत पर उसे देखने गए। वहां छत के बगल में खड़े एक पेड़ में रस्सी से उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि नशे के चलते उसने विवाद के बाद फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।