फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
परियर गंगातट पर नहाते समय डूबकर अबरेंद्र की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
परियर(उन्नाव)। सावन पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करते समय गहराई में जाने से युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक महीने पहले तक यहां बालू खनन हुआ था। जिससे हुए गड्ढे में जाने से युवक डूब गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव महिपथखेड़ा निवासी अबरेंद्र (22) पुत्र रामऔतार सावन माह की पूर्णिमा पर परियर गंगा तट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह गहरे गड्ढे में चला गया। इससे वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी डूबकर मौत हो गई। जिस स्थान पर युवक डूबा है वहां जून महीने में खनन हुआ था। जिससे गहरा गड्ढा हो गया था। युवक की मौत की सूचना पर परियर चौकी इंचार्ज केएन पांडेय मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के माध्यम से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेटे अबरेंद्र की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने बताया कि बेटा पड़ोस में रहने वाले दोस्त जितेंद्र के साथ गंगा स्नान करने आया था। मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें