अचलगंज। थानाक्षेत्र के सुपासी गांव में शुक्रवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है।
सुपासी गांव में सुबह खेत जा रहे लोगों ने जूनियर हाईस्कूल के पीछे मोबाइल टॉवर के पास झाड़ी में एक नवजात बच्ची का शव देखा। जानकारी होते ही भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान राजश्री की सूचना पर पुलिस ने कंबल में लिपटे नवजात के शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। एसओ ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।