फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। गंगा नदी में कूदे युवक का शव रविवार को गोताखोरों ने तलाश लिया।
विज्ञापन

कन्नौज के ग्राम उदैतापुर निवासी आयुष (22) के पिता अवधेश की मंगलवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। पिता की मौत से आहत होकर आयुष ने शुक्रवार देर शाम औरैया निवासी बहनोई को फोन करने के बाद नानामऊ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दिनभर गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मल्लाहनपुरवा के निकट गंगा नदी में आयुष की तलाश कराई। उसका शव मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आयुष की मौत से मां कुसमा देवी व छोटे भाई अंकुश का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें