पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे आ रही डीसीएम भिड़ गई। इससे डीसीएम के क्लीनर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोहरामऊ थाने के पास शुक्रवार सुबह आगे जा रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही डीसीएम बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी। डीसीएम में सरकारी हैंडपंप लदे हुए थे जो आगरा से बहराइच जा रहा था। हादसे में डीसीएम क्लीनर बाराबंकी के सेमरा निवासी कामता प्रसाद (28) पुत्र राजेंद्र रावत की मौके पर ही मौत हो गई और चालक विनोद कुमार (35) पुत्र रमेशचंद्र निवासी गुजरनपुरवा थाना सबदरगंज जिला बाराबंकी घायल हो गया। हादसे की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं सफीपुर संवाददाता के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा निवासी मोतीलाल (75) वर्ष पुत्र लोकन किसी अपरिचित की बाइक में बैठकर सफ ीपुर से वापस घर जा रहे थे। हरदोई-उन्नाव रोड पर फ तेहपुर के पास एक मारुति वैन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सफ ीपुर लाया गया, जहां पर गंभीर हालत देखते वृद्ध को जिला अस्पताल भेजा गया