फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर खड़े खराब डंपर में पीछे से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क घेरकर खड़े खराब डंपर में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से भिड़ गई। हादसे में डीसीएम चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला, हालांकि इसमें करीब आधा घंटे का समय लग गया। चालक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के थाना करनैलगंज के गांव कलेंडरगंज निवासी उदयभान मिश्र (45) खुद की डीसीएम चलाते थे। रविवार भोर पहर 5:30 बजे वह गाड़ी में सामान लोड कर गोंडा जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के टोल प्लाजा से पहले सड़क घेरकर खड़े खराब डंपर में डीसीएम पीछे से भिड़ गई। घटना में केबिन में चालक फंस गया।
पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अनिल मिश्र ने बताया कि उदयभान की बेटी लवी की 23 मई को बरात है। उसी की तैयारी को लेकर वह गाड़ी लेकर घर जा रहे थे, इसीलिए गोंडा का माल लोड कराया था। माता-पिता के साथ अन्य कोई भाई भी नहीं है। उदयभान को ही तैयारी करनी थी। पत्नी आरती के साथ बच्चों में लकी, लवी, नाव्या और छोटा बेटा सतीश है।
विज्ञापन

मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की शादी होगी या फिर तिथि आगे बढ़ाई जाएगी, यह निर्णय मृतक की पत्नी लेंगी। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, डंपर कब्जे में है, परिजन जो तहरीर देंगे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें