फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खातों में नहीं पहुंच रही सब्सिडी

Wed, 21 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनको सब्सिडी का पैसा नहीं मिल पाया है। लोग परेशान हैं। सिलेंडर लिए कई दिन बीत चुके हैं। अब वह सब्सिडी के पैसे के लिए संबंधित एजेंसी व बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी से डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी योजना (डीबीटीएल) के तहत सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों के खातों में सब्सिडी का पैसा पहुंचाया जाना है।

नियमानुसार सिलेंडर लेने के दो दिन के बाद खातों में पैसा पहुंच जाएगा। पर जिले में कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनको सिलेंडर उठाए 15 दिन से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें सब्सिडी का पैसा नहीं मिल पाया है।

इससे ग्राहक परेशान हैं और बैंक व गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिनके खातों में सब्सिडी का पैसा तो आ गया है, लेकिन एडवांस पहुंचने वाली धनराशि नहीं आई है।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो केंद्र सरकार लोगों को डीबीटीएल योजना के प्रति लुभाने के लिए पहला सिलेंडर उठाने पर एडवांस के तौर पर लगभग 568 रुपये पहुंचा रही है। बाद में सिलेंडर मिलने पर 322 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार पहली बार उपभोक्ता के खातों में 890 रुपये आएंगे।
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी बीएल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी में बैंक एकाउंट की गड़बड़ी है तो किसी में अन्य समस्या। जो कमियां आ रही हैं उन्हें उपभोक्ताओं को जानकारी देकर दुरुस्त कराया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं के खातों में जल्द पैसा पहुंचेगा।
............................
केस-1
राकेश का भारत गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन है। उन्होंने करीब 15 दिन पहले रसोई गैस सिलेंडर उठाया था। उस समय उन्हें 759 रुपये देने पड़े थे। बताया गया था कि सिलेंडर उठाने के दो दिन बाद खातों में सब्सिडी की धनराशि 322 रुपये खातों में पहुंच जाएगी। अब तक एक पखवारे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उनके खातों में पैसा नहीं पहुंच सका है।
केस-2
राजेश एचपी गैस एजेंसी में कनेक्शनधारक हैं। उन्होंने करीब 10 दिन पहले अपने नंबर पर रसोई गैस सिलेंडर उठाया था। कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सब्सिडी का पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचा है। राजेश के मुताबिक, उन्होंने संबंधित एजेंसी से बात की तो संचालक ने बैंक जाकर पता करने को कहा। बैंक गए तो पता चला कि खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें