चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी-संडीला मार्ग पर मेथीटीकुर रेलवे क्राॅसिंग के पास साइकिल सवार पंपसेट मिस्त्री को डंपर ने कुचल दिया। शव क्षत-विक्षत हो गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गिरिंदखेड़ा निवासी रज्जन (65) पंपसेट मरम्मत का काम करते थे। सोमवार को इंजन की मरम्मत करने साइकिल से गए थे। संडीला मार्ग पर मेथीटीकुर कानपुर-बालामऊ क्राॅसिंग के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में वृद्ध डंपर में फंस गया और लगभग 30 मीटर दूर तक डंपर घसीटता ले गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिस्त्री के तीन बेटे देशराज, हेमराज, हंंसराज व पत्नी चंदा रोकर बेहाल हैं।