फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया में गिरा डंपर, चालक घायल

Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव से शुक्लागंज जा रहा एक डंपर शनिवार तड़के अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में स्थित  गहरे नाले में गिर गया। फलस्वरूप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग को फोरलेन बनाने के चलते पुलिया निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन



शेखपुर नहर के पास बने नाले पर फोरलेन निर्माण के चलते पुलिया का निर्माण चल रहा है। दुर्गेश चौहान, रत्नेश सिंह, दिवाकर सोनी व विशाल ने बताया कि वह लोग सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज हुई। इस पर जब बाहर निकलकर देखा तो डंपर पुलिया से नीचे गिरा था। डंपर में चालक अश्वनी कुमार मौजूद था।

डंपर का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला। चालक के सिर पर गंभीर चोट थी। लोगों ने सूचना 108 समाजवादी एंबुलेंस को दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें