फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना, केक काटा

विज्ञापन
बच्चे को क्रिसमस पर्व की बधाई देती युवती। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। क्रिसमस पर चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। घरों में केक काटे गए। झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

शहर के मैथाडिस्ट चर्च के पादरी हीरालाल ने प्रार्थना सभा की। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रभु यीशु ने दुनिया को पाप के अंधेरे से सत्य के उजाले में लाने के लिए धरती पर अवतार लिया था। यीशु ने पाप और अत्याचार से दूर रहकर एकता का संदेश दिया। चर्च में मौजूद महिलाओं व बच्चों ने कैंडिल जलाकर केक काटा। सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। गणेश मंडपम में नवजीवन सहभागिता क्लीसिया की ओर से यीशु का जन्मदिन मनाया गया। यहां पर पास्टर कुक्कू वर्मा ने लोगों को प्रभु यीशु के धरती पर अवतार लेने के बारे में बताया। चर्च में प्रार्थना के बाद घरों में प्रभु यीशु के चित्र के सामने मोमबत्तियां जलाईं। यीशु से परिवार व रिश्तेदारों की दीर्घायु की प्रार्थना की। इसके बाद केक, मिठाई व अन्य पकवान खिलाए।
विज्ञापन

शहर के वीडी मार्केट व अन्य बाजारों में गिफ्ट की दुकानों में भीड़ रही। लोगों ने गिफ्ट खरीदे और एक-दूसरे को भेंट किए। होटल और रेस्टोरेंट में भी सुबह से शाम तक भीड़ रही। पर्व के चलते संचालकों ने होटल, रेस्टोरेंट की सजवाट भी कराई। श्रृजन सोसायटी की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन 1098 ने क्रिसमस डे पर नंदनवन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों के साथ केक काटा गया। साथ ही गिफ्ट भी वितरित किए। काउंसलर प्रज्ञा अवस्थी ने बताया कि यदि कभी कोई बच्चा मुसीबत में दिखे तो 1098 पर जानकारी दें। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्र, चाइल्ड लाइन समन्वयक दिवाकर ओझा, हरिवेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें