फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य नाटिका से बताई प्रभु यीशू की महिमा

विज्ञापन
सेंट लारेंस स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चें। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। क्रिसमस से पूर्व कई स्कूलों में क्रिसमस मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के लिए खान-पान के स्टाल लगाए। बच्चों ने गीतों और नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रभू यीशू की महिमा बताई।
विज्ञापन

शहर के सेंट लॉरेंस स्कूल में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। फादर केके अंटोनी ने छात्रों को बताया कि ईसा मसीह के धरती पर आने और शांति फैलाने के दिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों ने प्रभ यीशू के संपूर्ण जीवन को नृत्य नाटिकाओं और गीतों के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय में 25 साल से अधिक समय से काम कर रहे चार कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। फादर लेंसी रीगो व सभी शिक्षक मौजूद रहे।
सोहरामऊ के पंचशिला इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस मेले का आयोजन हुआ। कॉलेज संस्थापक बद्री विशाल तिवारी ने बच्चों को ईसा मसीह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को भाईचारे का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मेले के साथ बच्चों ने खेलकूद, गायन व नृत्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शिक्षिकाओं ने पानी पूरी, टिक्की, चाय, छोला-समोसा, पकौड़ी, चाऊमीन, भेलपूरी के साथ मेहंदी के स्टॉल भी लगाए। बच्चों ने मिकी माउस व सैंटा क्लॉस के साथ खूब मस्ती की व सेल्फी खिंचवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन बैंक की मैनेजर राहुल यादव ने किया। आनंद मिश्रा, एसओ अखिलेश तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, उषा तिवारी उपस्थित रहीं। संचालन प्रधानाचार्या सीमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें