फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की भक्ति में है शक्तिः देवकीनंदन

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा सुनाते देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। भगवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर कहा कि जहां सत्य है वहां श्रीकृष्ण हैं और जहां कृष्ण हैं वहां अर्जुन। यानी जहां अर्जुन हैं वहां जीत तय है। जिस मनुष्य में श्रीकृष्ण की भक्ति है उसकी हार नहीं होती।
विज्ञापन

शेखपुर-करोवन मोड़ मैदान में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिन विश्व शांति की प्रार्थना के बाद भगवताचार्य ने कहा कि जो लोग यह चाहते है की जीवन में उनकी हार न हो उनके लिए श्रीकृष्ण की भक्ति विजय सूत्र है। महाभारत का युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। असत्यवादी कौरव संख्या बल में ज्यादा होने के बाद भी हार गए। सत्यवादी पांडवों के साथ श्रीकृष्ण थे। इससे वह जीत गए। उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई। कथा स्थल पहुंचने से पहले भगवताचार्य ने सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा संचालित श्रवण कुमार यात्रा को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, रश्मि गुप्ता, विधायक बंबालाल दिवाकर, राजकिशोर रावत, मदन मिश्रा कथा सुनने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें