लखनऊ में राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए ग्रुप नृत्य प्रस्तुत करतीं रिद्म अकादमी की छात्रा शची।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्वामी विवेकानंद की जयंती से शुरू हुए राष्ट्रीय युवा उत्सव में शहर की रिद्म अकादमी की छात्रा व छात्र के एकल और समूह नृत्य की रिकार्डिंग का वर्चुअल प्रसारण किया गया। जिले की शची को प्रदेशस्तर पर पहला और अंजुल को दूसरा स्थान मिला। इन प्रतिभागियों के नृत्य को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए चुना गया है। फेस्टिवल विजेता का निर्णय 19 जनवरी तक घोषित होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया था। इस उत्सव में समूह व एकल नृत्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। शहर की रिद्म अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र अंजुल और छात्रा शची ने उत्सव में भाग लिया। शची ने फिल्मी गाने पर समूह और अंजुल ने एकल नृत्य किया। इसकी रिकार्डिंग केंद्र सरकार की वेबसाइट पर भेजी गई। प्रदेश के अन्य जिलों से आई रिकार्डिंगों में बुधवार को एकल व समूह नृत्य का वर्चुअल प्रसारण किया गया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से हर प्रांत के समूह व एकल प्रतिभागियों की प्रतिभाओं का आंकलन किया गया है। इसमें शची और अंजुल के नृत्य को भी शामिल किया गया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम घोषित होने का इंतजार है। शची हमीरपुर जिले में सदर गौरा मंदिर के पास की निवासी हैं। अंजुल लखनऊ चारबाग निवासी हैं। दोनों शहर के निराला प्रेक्षागृह में संचालित रिद्म अकादमी में नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अकादमी की निदेशक डॉ. श्रेया प्रजापति ने बताया कि समूह नृत्य में शची के साथ आठ कलाकारों ने प्रतिभाग किया था। समूह को सची ने लीड किया था। एकल में अंजुल ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।
रिद्म अकादमी की छात्रा शची।- फोटो : UNNAO
रिद्म अकादमी का छात्र अंजुल।- फोटो : UNNAO