फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में धूप भी बेअसर

विज्ञापन
दोपहर को निकली धूम में निराला पार्क में झूला झूलते करते बच्चे। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोहरे और ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को धूप तो निकली पर गलन कम नहीं हुई। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार रात 10 बजे से कोहरा गिरना शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड में इजाफा हो गया। गलन से लोगों के हाड़ तक कांप गए। दोपहर में धूप तो निकली पर सर्दी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

लोग आग के आसपास की बैठे रहे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 4.8 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि इस सप्ताह आसमान तो साफ रहेगा लेकिन कोहरा अभी और गिरेगा। कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। वहीं हवाएं भी सामान्य से तेज चलेंगी। जिससे लोगोें को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें