फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में लगाई डुबकी, पूजा कर दान-दक्षिणा दी

विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर बांगरमऊ के नानामऊ गंगातट पर स्नान करते श्रद्धाल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व उत्साह से तटों पर पहुंच कर गंगा में डुबकी लगाई। महिलाओं ने घरों में तुलसी, भगवान विष्णु व शंकर-पार्वती की भी पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने पूर्णिमा पर आचार्यों से सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी।
विज्ञापन

परियर में लोग रविवार शाम से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्होंने भोर पहर गंगा में डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना कर पंडों व पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। बलखंडेश्वर व जानकीकुंड परिसर में पूजन करते हुए जलाभिषेक किया। सदर विधायक पंकज गुप्त ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उप जिलाधिकारी सदर अक्षत वर्मा, राजस्व निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार, कुंज बिहारी, जितेंद्र द्विवेदी, रामनारायण पाल, अनिल त्रिपाठी, शिवप्रकाश, वेद प्रकाश व ग्राम प्रधान कोविड नियमावली का पालन कराते रहे। बांगरमऊ के नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने पंडों व पुरोहितों को दान देते भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। हरदोई व लखनऊ सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धाल पहुंचे। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार पिछले वर्षों की तरह मेला नहीं लगा।
पुलिस नावों पर सवार होकर नजर बनाए रही। गोताखोर भी मुस्तैद रहे। सुरक्षा के लिहाज से नदी में बल्लियां लगाकर बैरीकेडिंग की गई थी। शुक्लागंज में सोमवार भोर पहर से ही गंगा स्नान करने को दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। लखनऊ, झींझक, डेरापुर, अकबरपुर, बाराबंकी, कानपुर सहित अन्य कई स्थानों से लोग निजी और अन्य संसाधनों से गंगा स्नान करने को विशुन घाट, शिवबाबा घाट, बालूघाट, पक्का घाट, कंट्रोल घाट, आनंद घाट, रामा घाट पहुंचे। गंगा स्नान सुबह चार बजे से ही शुरू हो गया। घाट पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दान पुण्य किया। घाटोें के आस पास रोक के बावजूद कई दुकानें लगी रहीं। बच्चों के लिए छोटे झूले भी लगे रहे। मेले जैसा घाटों पर माहौल रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि किसी भी समस्या से निपटने के लिए पीएसी की जल पुलिस के साथ ही चार थानों का फोर्स रहा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल पहुंचे। पालिका ईओ सुनील कुमार मिश्रा व्यवस्था संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें