फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में जुटी रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित नवीन मंडी में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के हो रही खरीदारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के पास हाईवे स्थित नवीन सब्जी मंडी में जिले भर के किसानों और जिले व दूसरे जिलों से आए खरीदारों की भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के मानक तार-तार हो रहे हैं। जुट रही भीड़ में रातभर धक्कामुक्की के हालात बने रहते हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शहर के पास लखनऊ कानपुर हाईवे पर स्थित नवीन सब्जी मंडी में जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसानों को सब्जी बेचने व फुटकर बिक्री करने वाले विक्रेताओं के अलावा सब्जी व्यापारियों को सब्जी खरीदकर ले जाने की सुविधा दी गई है। लेकिन सब्जी खरीदने के लिए फुटकर विक्रेताओं के अलावा आम लोग और दूसरे जिलों से पहुंच रहे व्यापारियों की भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार हो गई है।
बुधवार रात भी हालात काफी खराब रहे। किसानों से सब्जी खरीदने के दौरान लोगों में धक्कामुक्की की स्थिति रही। कुछ लोगों ने रात में कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा को फोन करके इसकी जानकारी दी। पीआरवी मौके पर पहुंची लेकिन हजारों की भीड़ के आगे बेबस रही। मंडी परिषद के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मंडी स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। पर्याप्त स्थान मिले इसके आवश्यक हुआ तो शेड भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें