फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से रेत में बोई गई खरबूजा, तरबूज, ककड़ी व हरी सब्जी फसलें जलमग्न होने से किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बेमौसम अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। इस मौसम में कटरी के किसान गंगा की रेती में हरी सब्जी, खरबूजा, तरबूज आदि की खेती करके सालभर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
कटरी क्षेत्र में किसानों की आजीविका की यही फसलें सहारा हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव मन्ना नगरी, चिरंजू पुरवा, सहरिया बंगला हिंदूपुर, गड़ाई, धन्नापुरवा, दबौली आदि अधिक प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्ना नगरी के रामदयाल, कमलेश, प्यारेलाल गुड्डू, लाल बच्चा, भगवान दीन व बदालपुरवा के वंशी, चिरंजूपुरवा के सतीश आदि की कई बीघे फसलें पानी में डूब गई हैं। जिनके डूबने से किसानों के सामने मुसीबत आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें