चकलवंशी। चकलवंशी क स्बे में युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बा निवासी संजय (35) कुवैत में प्राइवेट नौकरी करता है। 15 दिन पहले ही वह घर आया था। सोमवार देर शाम उसने कमरे के अंदर पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
पत्नी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। दो बच्चे हैं जो ननिहाल में हैं। एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं आई है।