फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sat, 27 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। थानाक्षेत्र के गांव हसनापुर में रहने वाली निशा देवी (27) पत्नी दिनेश चंद्र की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने दहेज को लेकर उत्पीड़न किए जाने से मौत होने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।


थानाक्षेत्र के गांव शिवदीनखेड़ा में रहने वाले रमेश ने अपनी पुत्री निशा की शादी बीघापुर के ओसियां में रहने वाले स्व. अयोध्या प्रसाद के बेटे दिनेशचंद्र से वर्ष 2011 में की थी।
विज्ञापन


दिनेशचंद्र विकासखंड नवाबगंज के हसनापुर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। पति दिनेशचंद्र का कहना है कि शादी के बाद पता चला कि निशा को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। इसकी जानकारी मृतका के मायके की ओर से पहले नहीं दी गई थी।

अभी दो दिन पहले ही ससुर रमेश, निशा को घर छोड़ गए थे। शुक्रवार को सुबह अचानक निशा की तबियत खराब हो गई। निशा को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। उसके बाद वह निशा को लेकर उसके मायके पहुंचा। वहीं निशा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता रमेश का कहना है कि शादी के बाद से ही वह निशा को दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था। इसके चलते वह निशा को घर ले आते थे।

शुक्रवार को भी दिनेश ने निशा को पीटा था इस कारण उसकी मौत हो गई। सीओ रमेशचंद्र दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें