फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असोहा में महिला की हत्या कर शव जलाया

विज्ञापन
असोहा में घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
असोहा। असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर तेजीखेड़ा लिंक मार्ग से कुछ दूरी पर 25 वर्षीय अज्ञात महिला का अधजला शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। महिला का आधा शरीर आग से जल चुका था। गले में रस्सी से तीन फंदे कसे मिले। पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर तेजाब की दो बोतलें व कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं। फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी व महिला के शरीर के कुछ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। डाग स्क्वॉड तेजीखेड़ा के लिंक मार्ग पर जाकर भटक गया। चौकीदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
असोहा थानाक्षेत्र के असोहा-भल्लाफार्म पर तेजीखेड़ा लिंक मार्ग से दस मीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह एक पच्चीस वर्षीय महिला का अधजला शव पड़ा देखा। महिला के गले में अधजली रस्सी बंधी थी। शरीर पर नाम मात्र के कपड़े बचे थे। शव से कुछ दूरी पर अधजले कपड़े पडे़। ग्रामीणों की सूचना पर असोहा थानाध्यक्ष महेशचंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी को सूचना दी। पुलिस को महिला के शव के पास एक सैंडल, ब्लाउज, बटन, हाथों के दस्ताने व दो तेजाब की बोतलें मिली हैं। सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसपी पुष्पांजलि ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष से जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिंक टीम ने मिट्टी व महिला के शरीर से नमूने एकत्रित किए। डाग स्क्वॉड शव से कुछ दूर जाकर भटक गया। पुलिस का दावा है कि गला कसकर हत्या की गई है। पहचान छिपाने के लिए शव को केमिकल से जला दिया गया। एसपी पुष्पांजलि ने असोहा पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं चौकीदार तुलाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
दोबारा बुलाई गई फॉरेंसिंक टीम
महिला का अधजला शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल से कुछ नमूने लेने के बाद लौट गई थी। इस बीच एसपी पुष्पांजलि ने टीम को घटनास्थल पर दोबारा बुलाया। एसपी के निर्देश पर टीम ने दोबारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
इनसेट
पहचान छिपाने के लिए जलाया गया शव
असोहा भल्लाफार्म मार्ग स्थित तेजीपुर लिंक मार्ग पर बबूल का जंगल है। यहां शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की। शव फेंकने के लिए वह तेजीपुर लिंक मार्ग पर पहुंच गए। यहां रात के अंधेरे में शव फेंकने के बाद उसे जला दिया। पुलिस का कहना है कि अगर महिला को जिंदा जलाया जाता तो वह इधर उधर भागती। घटनास्थल पर सिर्फ उस स्थान की घास जली मिली, जहां शव पड़ा हुआ था।
इनसेट
शव जलाने के लिए लाई गई थीं तेजाब की बोतलें
हत्यारे महिला का शव जलाने व पहचान मिटाने के लिए साथ में तेजाब की दो बोतलें भी लाए थे। पुलिस को घटनास्थल से तेजाब की एक खाली व एक आधी भरी बोतल मिली है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने महिला के शरीर पर आधी बोतल तेजाब भी फेंका होगा।
इनसेट
हाथ में चूड़ी व पैरों में बिछिया पहने है महिला
महिला दाहिने हाथ में चूड़ी व पैरों में बिछिया पहने है। ऐसे में महिला के विवाहित होने का दावा किया जा रहा है। महिला के बाएं हाथ में घड़ी भी मिली है।
इनसेट
सभी थानों को भेजी महिला की फोटो
 महिला की कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से जला था। कमर के ऊपर का हिस्सा आग से पूरी तरह नहीं जल सका। ऐसे में महिला की पहचान के लिए पुलिस ने फोटो सभी थानों व आसपास के जिले की पुलिस को भेजी है। थानाध्यक्ष असोहा ने बताया कि पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इनसेट
गैर जनपद से लाकर ठिकाने लगाए जा रहे शव
असोहा थानाक्षेत्र शवों को ठिकाने लगाने का गढ़ बनता जा रहा है। हत्यारे हत्या कहीं और करते हैं, शव थानाक्षेत्र में सुनसान स्थानों पर  फेंककर भाग निकलते हैं। असोहा थाना लखनऊ जिले से जुड़ा होने से अपराधियों के लिए हमेेशा ही सुरक्षित रहा है। वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा में एक युवती को जिंदा जलाया गया था।
विज्ञापन

इनसेट
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि हत्यारों की संख्या चार से पांच रही होगी। किसी चार पहिया वाहन से शव को तेजीखेड़ा लिंक मार्ग पर लाया गया। सुनियोजित तरीके से हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया। कपड़े शव से कुछ दूरी पर जलाए गए।
इनसेट
इनसेट
हाल के दिनों में र्हुइं घटनाएं
02 अप्रैल:आसीवन थानाक्षेत्र के शेरपुर कला में युवती की हत्या कर शव जलाया गया।
28 मार्च: हसनगंज कोतवाली के गांव ऊंचाद्वार निवासी ज्योतिमा की उसके सगे माता-पिता और छोटे भाई ने हत्या कर शव जला दिया।
21 मार्च: अचलगंज थानाक्षेत्र के पड़रीकला गांव में संजू यादव (20) को उसकी सगी बड़ी बहन अंजू ने सोते समय तेजाब से जलाया। सोमवार को लखनऊ में मौत हो गई।
22 फरवरी:  बारासगवर के सथनीबालाखेड़ा में मोनी पुत्री संकठा प्रसाद को जिंदा जला दिया गया।
20 फरवरी:  मगरवारा स्थित बंद फैक्ट्री में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें