फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को छोड़ने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस से झड़प

विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम करते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चकलवंशी। खजाने के लालच में आठ साल के बच्चे की बलि चढ़ाने के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जाम खुलवाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की झड़प भी हुई। सफीपुर एसडीएम व सीओ ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका। लगभग दो घंटे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

माखी के परमनी गांव में खजाना पाने के लालच में कन्हैयालाल के बेटे आदर्श (8) की हत्या कर दी गई थी। 5 अप्रैल को उसका शव गांव किनारे एक तालाब में मिला था। पुलिस ने गांव के एक दंपति व उसके दो बेटे व भतीजे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी के भाई, बेटे, बहू व भतीजे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पुलिस का कहना था कि जिन लोगों को जेल भेजा गया है वही हत्या के आरोपी थे। बच्चे की हत्या के आरोप में कई लोगों को छोड़ने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को एसपी को ज्ञापन दिया था। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर सोमवार सुबह वह सड़क पर उतर आए।
सोमवार दोपहर 12 बजे परमनी के ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ईंट, पत्थर व लकड़ियां डालकर सड़क जाम कर दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। जिस पर उनकी झड़प भी हुई। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम नन्हकू व सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान लगभग दो घंटे उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें