फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Fri, 06 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जया शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से कॉलेज जाने के लिए निकली बीएड की छात्रा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर पहुुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


 गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शहर स्थित लोकनगर क्रासिंग के पास एक युवती की ट्रेन से कटकर  मौत होने की जानकारी जीआरपी उन्नाव को मिली। मौके पर पहुंचे जीआरपी सिपाहियों ने युवती के शव को ट्रैक से हटवाकर किनारे किया । इन्होंने  छात्रा के पास  मिले मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने शव की पहचान शहर के मोहल्ला नहर कालोनी निवासी विजय कुमार शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री जया शर्मा (कोमल) के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि वह डीएसएन कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। मृतका की एक छोटी बहन है। मौके पर पहुंचे जीआरपी एसआई दशाराज सिंह ने बताया कि युवती का शव उन्नाव से कानपुर की ओर जाते समय डाउन ट्रैक के बीचोबीच दो हिस्सों में पड़ा मिला था।  परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

..
आत्महत्या व हादसे के बीच उलझी रही गुत्थी
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवती ट्रेन आते देखकर  ट्रैक के बीच लेट गई थी। जब तक वह लोग भागकर वहां जाते, तब तक ट्रेन आने पर हादसा हो चुका था। वहीं मौके की स्थिति भी ऐसा ही कुछ बयान कर रही थी। जीआरपी सिपाहियों की मानें तो जिस प्रकार से युवती का शव ट्रैक पर पड़ा था, उससे आत्महत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं परिजनों ने आत्महत्या से इंकार कर दिया है।

छात्रा के निधन पर  शोक सभा
उन्नाव। डीएसएन डिग्री कॉलेज में बीएड की छात्रा जया शर्मा पुत्री सुरेंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा हुई। यहां छात्र व टीचरों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य मानवेंद्र सिंह, उमेश बाजपेई, विपिन सिंह, राकेश चतुर्वेदी, रोहित मिश्रा, नंदलाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें