फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन किसानों की मौत

Sat, 04 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बांगरमऊ में ट्राली पलटने के बाद किसान के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में तीन किसानों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पहली घटना बांगरमऊ क्षेत्र से मिल में आलू जमा कर लौट रहे ट्रैक्टर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गहरपुरवा के पास कंटेनर की टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। दूसरी घटना में आलू को कोल्ड स्टोर लेकर जा रहे हसनगंज के कुरौली गांव के किसानों ट्रैक्टर ट्राली लखनऊ जिले में हरौनी के पास पलट गई।
विज्ञापन


इसमें दो किसानों की घटना स्थल पर मौत हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पंपापुर निवासी बालकराम मिस्त्री ने डेढ़ बीघा जमीन में आलू बोया था। गुरुवार को वह ट्रैक्टर ट्राली में आलू लादकर कन्नौज जिले के अरौल स्थित कोल्डस्टोर में आलू रखने गया था। आलू का भंडारण कराकर वह रात करीब 11 बजे लौट रहा था। आगरा-एक्सप्रेस वे पर गहरपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। किसान बालकराम मिस्त्री (55) व पंपापुर निवासी ट्रैक्टर चालक सर्वेश (24) पुत्र बाबू ट्रैक्टर के नीचे दब गए। किसान बालकराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज हसीब अहमद पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया। घायल चालक को सीएचसी भेजा। चालक सर्वेश की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हसनगंज थानाक्षेत्र के कुरौली गांव निवासी चंदी सिंह (50) व जगरूप (45) शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली में आलू लादकर लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के जुनाबगंज निकट कोल्डस्टोर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


हरौनी रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास लतीफ नगर गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चला रहे चंदी सिंह व साथ बैठे जगरूप सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्राली पलटने से लतीफनगर निवासी विजय पाल सिंह व शिव मूरत सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बंथरा थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें