फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और अनिवासियों के घर लाखों की चोरी

Thu, 26 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा/बारासगवर। सोहरामऊ और बारासगवर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात चार तीन अनिवासी भारतीयों के घरों में धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत 10 लाख से अधिक का माल ले उड़े। सुबह घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया मगर पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सहरावां गांव में चोरों ने दो अनिवासी भारतीयों के घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी अबुल खान बेटा शाकिर कुवैत में काम करता है। वह दो महीने पहले घर लौटकर आया था, जबकि छोटा बेटा खालिद और बेटी रजिया मौजूदा समय में विदेश में हैं।

मंगलवार को अबुल उसकी पत्नी सरवरी, बेटा राशिद और बहू शबाना अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। घर के पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर बक्से और अलमारियां तोड़ दीं और 20 हजार रुपये, 3 लाख के जेवर व विदेशी सामान पार कर दिया। अबुल खान ने बताया कि वह भी करीब बीस साल कुवैत में रहा लेकिन अब घर पर ही रह रहा था। उसने बताया कि चोर उसके जीवन भर की कमाई ले गए।
विज्ञापन


इसी गांव में रहने वाले मनोज विमल के घर में भी चोरों ने धावा बोला। यहां भी पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर मकान की छत पर पहुंचे। चोर जीने की दीवार में सेंध काटकर भीतर पहुंच गए। चोरों ने घर के बाहरी कमरों में सो रही मनोज की मां जमुना, पत्नी नीलम, और भाई की पत्नी पूजा के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।

दूसरे कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखे 50 हजार रुपये, तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती समान पार हाथ साफ कर दिया। मनोज की पत्नी नीलम ने बताया कि उसके पति पहले विदेश में काम करते थे करीब एक साल से वह मुंबई में रहते हैं, जबकि मनोज का छोटा भाई दिलीप सऊदी अरब में है।

घटना की सूचना पर सोहरामऊ थानाध्यक्ष अनूप सिंह और पुलिस लाइन से फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासे की उम्मीद है।

इसी तरह बारासगवर थानाक्षेत्र के सथनी गांव में भी चोरों ने एक अनिवासी भारतीय के घर में सेंध काटकर जेवर नगदी समेत ढाई लाख का माल पार कर दिया। सथनी गांव निवासी दुर्गाशंकर के घर में पीछे की दीवार में सेंध काटकर दाखिल हुए चोरों ने बक्से और अलमारी तोड़कर 15 हजार रुपये की नगदी और दो लाख के जेवर के अलावा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। दुर्गाशंकर ने बताया कि उसका बड़ा बेटा कुलदीप कई साल से दुबई में काम कर रहा है, जबकि छोटा बेटा प्रदीप रात को गांव में ही रहने वाले रामसेवक यादव के यहां नौटंकी देखने गया था। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें