फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं मंदिर से चोरी कर भागते समय गिरा चोर

Fri, 23 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला लोकनगर में गुरुवार तड़के साईं मंदिर से चोरी कर भागते समय चोर साइकिल समेत गिर गया। लोगों ने पूछताछ शुरू की तो सामान छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लोकनगर स्थित साईं मंदिर में गुरुवार तड़के चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के करीब 16 घंटे, इंवर्टर और बैट्री निकाल ली। मंदिर में लगे चार दानपात्र के ताले तोड़कर रकम निकाल ली।

साईं मंदिर समिति के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के मुताबिक दानपात्र में पांच से छह हजार रुपये होने का अनुमान है। चोरी किए गए घंटे व अन्य सामान एक बोरे में भरने के बाद साइकिल में लादकर ले जा रहा चोर मंदिर से कुछ दूर चलने के बाद गिर गया।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले लोगों से चोर ने साइकिल उठवाने के लिए मदद मांगी। शक होने पर लोगों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कबाड़ का सामान है। लोगों ने बोरा खोलने को कहा तो पकड़े जाने के डर से चोर भाग निकला। लोगों ने पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं आया।

मंदिर समिति प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी प्रवेश कुमार मंदिर से कुछ ही दूर स्थित अपने घर में थे। सुरेंद्र ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें